FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजमो महिला मोर्चा द्वारा बारिडीह विधानसभा कार्यालय में सैकड़ो महिलाओं ने विधायक सरयू राय को बांधी राखी

जमशेदपुर। भाजमो महिला मोर्चा के तत्वावधान में बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम के अटूट पर्व रक्षाबंधन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने विधायक सरयू राय की आरती उतारी, उनके माथे पर टीका लगाकर हाथ की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया। श्री राय ने सभी महिलाओ, बहनो को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
भाजमो जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं, बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर सदैव उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी महिलाएं, बहनें अत्यंत उत्साहित और हर्षित दिखी. कार्यालय परिसर का पूरा वातावरण भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह, किरण सिंह, मिस्टू सोना, वंदना नामता, पुतुल सिंह, डी मानी, शारदा, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड से शशि आचार्य, सुजाता, विद्या, शर्मीला, रश्मि सिन्हा, रिंकू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button