ChaibasaFeaturedJharkhand

भाजपा जिला कार्यालय में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजय पाण्ड़े का हुआ अभिनंदन समारोह

2024 में सिंहभूम लोकसभा से कमल खिला कर संसद में भाजपा का संसद भेजने का संकल्प

चाईबासा।भाजपा जिला कार्यालय में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजय पाण्ड़े का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। आज जिला कार्यालय में प्रातः11:30 बजे सत्यनारायण भगवान का कथा पुजन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में निवर्तमान जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ भेंट देकर स्वागत किया गया।
वर्तमान जिला अध्यक्ष सतीश पुरी द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं सभी को किसी न किसी दायित्व का निर्वहन करना है और सभी का दायित्व परिवर्तनशील है मैं ने अपने जिला अध्यक्ष कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग और स्नेह लेते हुए संगठन के कार्य को गति देने का प्रयास किया। अभिनंदन समारोह को प्रदेश प्रवक्ता जे. बी तुबिद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बड़़कुँवर गागराई द्वारा भी संबोधित किया गया।वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय पांडे जी द्वारा कहा गया कि पूर्व में भी मैं आप सबों के स्नेह से जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया हूं और हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकमत होकर तन मन धन समर्पित कर संगठन की संरचना को मजबूत करते हैं। हम सभी नेतृत्वकर्ताओं का भी दायित्व होगा की कार्यकर्ताओं को मान सम्मान को बढ़ाते हुए संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो का नारा को साकार करना है। अगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हमारे सिंहभूम लोकसभा से हमारा सांसद इसबार जीत के संसद भवन जाए यह हम सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य लेना होगा और आज नहीं अभी से ही हम सभी कार्यकर्ताओं को यहां से प्राण लेकर के जाना चाहिए की क्षेत्र में अपनी पूरी सक्रियता को दिखाते हुए मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को साकार करेंगें। हमारा यहां से सांसद बनेगा और पुनः तीसरी बार हमारे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे ।अभी संगठन के द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं जैसे गांव चलो अभियान शक्ति वंदन कार्यक्रम दीवाल लेखन अभियान एवं दलित युवा संवाद बस्ती संपर्क अभियान को सफल बनाना है और सरल ऐप्स एवं नमो एप्स में आप सभी जरूर अपलोड करेंगे। आज के अभिनंदन समारोह में पूर्व

जिला अध्यक्ष अशोक सारंगी दिनेश चंद्र नंदी पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़ लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू राकेश बबलू शर्मा अमित जायसवाल अनिल विरूली ललित मोहन गिलुवा दुर्गावती बोईपाई शंभू हजरा मालती गिलुवा चंद्र मोहन तियू अनंत सयनम अशोक पान अजीत सिंह लंकेश्वर तमसो शिव बोदरा मोहन गलुवा विजय मेलगांडी समेत मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button