FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा, भाजपा जिला कार्यालय समेत कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को दी सलामी

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने गुरुवार को भारतवर्ष के 74वें गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला कार्यालय समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त स्वप्ना कॉम्प्लेक्स, मेरिन ड्राइव, अंबेडकर मार्केट भालूबासा, रघुवर मार्केट, गोलमुरी, युवा एकता संघ, बाबुडीह समेत आशीष किशोर संघ, भालूबासा व कई अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा करने और इसका पूर्ण रूप से पालन करना हम सभी का प्रथम कर्तव्‍य है। भारत सबसे बडा लोकतंत्र है। यहां की संस्‍कृति लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हम सबों को प्रेरित करती है। उन्‍होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। आज हमारे देश की वैश्विक स्तर पर साख बढ़ी है। विश्व के कई निवेशक भारत में हो रहे तेजी से विकास कार्य और पारदर्शिता को देखते हुए आशा भरी निगाहों से हमारी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस दौरान उपस्थितजनों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button