ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा के सदस्यों ने दिया विजय सिंह को श्रद्धांजलि

तिलक कुमार वर्मा/चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय में नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मिनट का मौन रख स्व॰ विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें ऐसी सभी ने प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के भाजपा के वीर जिला महामंत्री विजय सिंह को पटना पुलिस के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। बिहार की लाठी-गोली की सरकार में लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ गई है। ठगबंधन की क्रूर और निरंकुश सरकार ने बिहार की जनता की हक के लिए आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर लाठीचार्ज, आँसू गैस के गोले से प्रहार और पानी की बौछार तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। ठगबंधन के हरेक लाठी का जवाब बिहार की जनता देगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ,नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री , व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह,कार्यालय मंत्री आनंत शयनम ,नगर संयोजक मणिकांत पोद्दार, नगर महामंत्री शैलेश कुमार,ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री पिंटू कुमार युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलोक झा, नगर उपाध्यक्ष सूरज सिंह नगर मंत्री अमित सिंह ,कुन्दन महतो ,प्रणय प्रजापति ,अजीत गोप वं अन्य सद्स्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button