FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा के जन आक्रोश रैली नही भाजपा को सत्ता पाने की हड़बड़ी

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश कांग्रेश कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने भाजपा के जन आक्रोश रैली पर कहा कि यह जनता के आक्रोश वाली रैली नही भाजपा के सत्ता पाने की हड़बड़ी और सत्ता लोलुपता है जब से इस राज्य में गठबंधन की सरकार बनी तभी से इनके केंद्र में बैठे आका इस सरकार को अस्थिर करने की साजिश संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके सरकार गिराने की लगातार कोशिश करते आ रहे हैं जो राज्य की जनता बखूबी देख रही हैं समझ रही हैं और इस देश में जहां भी गैर भाजपा शासित सरकारें हैं वहां सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों के बीच झूठ का प्रचार और अपने केंद्रीय सत्ता के पावर का दुरुपयोग स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है झारखंड की सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही हैं और भाजपा मुद्दा विहीन हो चुका है

Related Articles

Back to top button