FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा की नफरत की राजनीति से दूर अपनेपन एवं प्यार का पैगाम है भारत जोडों यात्रा : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा के दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर भारत जोडों यात्रा के अन्तर्गत पदयात्रा का आयोजन 20 नवम्बर को दक्षिणी छोटानागपुर एवं 21 नवम्बर को कोल्हान प्रमंडल में आयोजित किया जाएगा। इसी संदर्भ में शैलेश पांडेय द्वारा बिते शुक्रवार और शनिवार को रांची, गुमला, सीमडेगा एवं लोहरदगा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई एवं रविवार को जमशेदपुर स्थित आवसीय कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप- रेखा तैयार की गई, 20 नवम्बर को देर शाम 6 बजे आदित्यपुर में मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात पदयात्रा एस टाईप चौक से आदित्यपुर पुल तक निकाली जाएगी। 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे चाईबासा कॉलेज ग्राउंड मे मजदूर महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जहाँ से 12 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। जमशेदपुर में दोपहर 3 बजे से बिरसानगर से पदयात्रा निकाली जाएगी जो 6 बजे साकची गोलचक्कर पहुँच कर सभा में तबदील होगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा की आज के दौर में जब भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोडों यात्रा के माध्यम से अपनेपन एवं प्यार के रास्ते पर चल रहे है. कार्यक्रम के लिए कोर्डिनेशन एवं अनुशासन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अवधेश सिंह, उदय कांत शर्मा, राजा सिंह राजपूत, आशुतोष सिंह, जवाहरलाल महाली, बलदेव सिंह, हसलुदीन खान, सहस्त्रांशु पांडेय, गोपाल यादव, रामा शंकर पांडेय, कौशल कुमार, को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button