FeaturedJamshedpur

भाजपा का सबसे बड़ी ताकत बूथ है : रघुवर दास

जमशेदपुर। टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में टेल्को बंगो कृष्टि मैदान में भारतीय जनता पार्टी भवन सह बूथ कार्य समिति बैठक हुई जिसमें मुख्य रुप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी सम्मिलित हुए दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। मंच का संचलन महामंत्री विकास शर्मा ने किया।
जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने 28 बूथों की अध्यक्ष, भवन प्रभारी,भवन पलको,का अभिनंदन किए बूथों के सरचना के लिए मंडल अध्यक्ष को धन्यवाद दिया । हमारी पार्टी कार्यकर्तों की पार्टी है यहां कोई वंशवाद नही चलता है यहां पे एक छोटा से कार्यकर्ता मुख्य मंत्री प्रधानमंत्री बन सकता है। बूथों को मजबूती दे इसे पे और ध्यान दिया जाए।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री रघुबर दास ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ है अपने बूथों अध्यक्ष संवाद किए बूथों की समीक्षा किए अपने कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए । भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर होता है मंडल के सातों मोर्चा के अध्यक्ष वार्तालाप किए । भाजपा पार्टी एक विचार धारा पे चलने वाली पार्टी है आज देश में जम्मू कश्मीर में कोई भी किसी भी धर्म के लोग जमीन खरीद सकता है भाजपा सरकार सभी धर्मो को लेकर चलती हैं उसका की सिर्फ एक मूलमंत्र है विकास । साल में दो बार मंडलों में बूथों की कार्यसमिति की बैठक करेंगे । हमारा एक ही संकल्प है बूथों की मजबूती देना । टाटा मोटर्स चुनावों में दो पधाधिकारी किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह ,किसान मोर्चा के टेल्को मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा जो कमिटी मेंबर के चुनाव जीते है उन्हे पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए उन्होंने कहा की हमारे लिए गर्व की बात है।
कार्य समिति बैठक में मुख्य रुप से जिला महामंत्री राकेश सिंह ,मंडल प्रभारी खेमलाल चौधरी,मंडल प्रवासी जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला मंत्री पप्पू सिंह,कल्याणी शरण, अमित सिंह,निशांत कुमार, पप्पू मिश्रा,महेंद्र कुमार,सुधा यादव,मीना सिंह ,राजीव मिश्रा , अजीत शाही,जितेंद्र तिवारी, युद्धस्थिर पंचभाया ,कृष्ण यादव(केपी),आनंद सिंह, अमित शुक्ला ,रितेश शरण,अनुराग मिश्रा,आशीष शर्मा ,बबलू मुखी , एवं मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष समस्त कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button