FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब तक मोदी जिंदा है तब तक कोई संविधान को बदल नहीं सकता और एसटी, एसी, ओबीसी का आरक्षण कोई हाथ नहीं लगा सकता

चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है, जनता को अगर कोई समझता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है

तिलक कुमार वर्मा/चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 :30 बजे टाटा कॉलेज मैदान में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद यही मोदी की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी रैली संबोधित किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी हज़ारो की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है लेकिन जेएमएम और कांग्रेस इसे अपनी जागीर समझती है। यही वजह है कि झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पूरे राज्य के खान-खनिज को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है। एसटी-एससी-ओबीसी आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस में भ्रष्टाचार को लेकर रेस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 ओर चार को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। झारखंड दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा के बाद पीएम मोदी रांची में रोड शो करेंगे। रांची में रोड शो को लेकर भी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा आपका ये प्यार ये आशीर्वाद यही मोदी की ताकत है। पीएम मोदी शुक्रवार को चाईबासा के टाटा मैदान में बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनावी रैली संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है। लेकिन जेएमएम और कांग्रेस इसे अपनी जागीर समझती है। यही वजह है कि झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पूरे राज्य के खान-खनिज को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है।

यहां पर एसटी-एससी-ओबीसी आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है। क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है. कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी। इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को सम्मान नहीं दिया और झारंखंड की धरती, आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय केवल एक परिवार को देना चाहती है, लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी।
इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया

ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनेगा। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं।

ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए। प्रधानमंत्री ने कहा की हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है।ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है,
जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर इंजीनियर और वैज्ञानिक बनेगा। प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आदिवासियों का विकास है। उन्होंने बीजेपी सरकार को जनजातीय मंत्रालय बनाने का श्रेय दिया। साथ ही कहा कि आज पिछड़े आदिवासी इलाके में बीजेपी की सरकार एकलव्य स्कूल बनवा रही है। प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा को विजय बनाये और इन्हें जो वोट मिलेगा वो सीधे मोदी के खाते में जायेगा।इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सांसद प्रदीप वर्मा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पूर्व मंत्री बड़कुवांर गागराई, शशि भूषण सामड, गीता बालमुचू, गुरु चरण नायक, अशोक सडांगी, अरविंद सिंह, संजय पांडे, सतीश पूरी, विजय मेलगांडी, गोविंद पाठक, अनूप सिंहदेव, विनोद श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, विजय महतो समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button