FeaturedJamshedpur

भाजपा आजादनगर मंडल में सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया

जमशेदपुर। सेवा ही धर्म है को चरितार्थ करते हुए कड़ाके की ठंड झेल रहे जमशेदपुर के गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के सौजन्य से भाजपा आजादनगर मंडल मे कर्मठ मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में पश्चिमी विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा , एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के द्वारा इस ठिठुरन भरी ठंड में जरूरतमन्दों के बीच आजादनगर फुटबॉल मैदान में कम्बल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा आजाद नगर मंडल के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महामंत्री मुनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, अफजल, राजू ,महबूब, मीडिया प्रभारी गुलाम मुनीरउद्दीन, आईटी सेल प्रभारी सैफ अख्तर, सोशल मीडिया प्रभारी एस के पप्पू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मसर्रत खातून, महामंत्री माधुरी सिंह, मंत्रशा खान , महबूब आलम, अफजल अख्तर, अजीम खान, राजू मुंडा आदि भाजपा समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button