भगवान सिंह में कुशल नेतृत्व की क्षमता कूट-कूट कर भरी है : परविंदर सिंह सोहल

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं एवं जमशेदपुर की संगत को एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है जिसमे धैर्य, मधुर वाणी, फैसले लेने की क्षमता, दूरदृष्टि, आत्मविश्वास, दया भावना, अनुशासन, बेहतर संबंध रखने वाले, सभी गुण हो। इस समय सीजीपीसी के मुख्य सेवादार के उम्मीदवार के रूप में सरदार भगवान सिंह मौजूद है जो कि मानगो गुरुद्वारा साहेब के मुख्य सेवादार की सेवा भी बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं।
भगवान सिंह
उक्त बातें गोलमुरी टिनपलेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट एवं समाजसेवी परविंदर सिंह सोहल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहीं उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की सिक्ख संगत से अपील है कि उनको सीजीपीसी के मुख्य सेवादार के रूप में नेतृत्व करने का एक मौका दें ताकि आने वाले समय में सिक्ख समाज को जो अपनी उन्नति एवं तररकी के लिए जिन कार्यों को करने की इच्छा है वो संपूर्ण हो सके। उम्मीद नहीं पूर्ण विश्वास है कि सिक्ख संगत के लिए जो कार्य होने हैं वह कार्य सरदार भगवान सिंह संपूर्ण करेंगे। जिसमें मुख्य रुप से समर्थन करने वालों में परविंदर सिंह सोहल, सिकंदर सिंह फुल्का, अमरजीत सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह मट्टू, इंद्रजीत सिंह बल, रविंद्र सिंह सोहल, बलबीर सिंह संधू, देवेंद्र सिंह, सुमित पाल सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह सैनी, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह सैनी, सरमुख सिंह बराड़, गुरमीत सिंह संधू, बलबीर सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह सोहल, निर्मल सिंह संधू, कमलजीत सिंह, प्रेमजीत सिंह बल, सुखपाल सिंह कैरों, कुलवंत सिंह फुल्का , आदि मौजूद थे।