FeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchiUncategorized

स्पेनिन ने झारखंड के साहित्यकारों किया सम्मानित

अंकिता सिन्हा
जमशेदपुर/रांची । नाट्य कला के प्रमुख हस्ताक्षर स्व. डाॅ. सिद्धनाथ कुमार की स्मृति में दिया जानेवाला सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान तथा स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान कोरोना काल के तीन वर्षों के बाद पुनः एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह राँची के ऊर्सलाइन काॅन्वेंट के सभागार में संपन्न हुआ।

ये दोनों सम्मान देश भर के चयनित कलमजीवियों को मिलते रहे हैं। लेकिन प्रथम बार ये दोनों बहुचर्चित सम्मान झारखण्ड के साहित्यकारों के लिए थे। 2019 का सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान प्रसिद्ध उपन्यासकार, कथाकार डाॅ. राकेश सिंह को, 2020 का उपन्यासकार, पूर्व संपादक वाल्टर भेंगरा तरुण को, 2021का सम्मान डाॅ. कविता विकास को प्रदान किया गया।

2019 एवं 2020 का स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान क्रमशः कवि, संपादक नरेश अग्रवाल (जमशेदपुर), कवयित्री, संगठनकत्री, लेखिका सारिका भूषण को एवं 2021 का  साहित्य गौरव सम्मान संयुक्त रूप से ग़ज़लगो, कवि प्रवीण परिमल, कवयित्री संगीता कुजारा टाॅक को दिए गए।

ये सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. अशोक प्रियदर्शी, पूर्व दूरदर्शन निदेशक पी के झा और ऊर्सलाइन काॅन्वेंट की प्राचार्या सि डॉ मेरी ग्रेस एवं स्पेनिन संस्था के संस्थापक, निदेशक, नाटककार के. कुमार तथा कथाकार शेफालिका सिन्हा के कर कमलों से प्रदान किया गया।

समारोह में शहर के नामी साहित्यकार पंकज मित्र, कमल बोस ,अनिता रश्मि, जे बी पांडे, रश्मि शर्मा, रेणु त्रिवेदी, नीरज नीर, मुक्ति शाहदेव, कल्याणी झा, सत्या शर्मा कीर्ति,  गीता चौबे गूंज और भी कई मौजूद थे. शिल्पी सहाय, माधुरी और शिल्पी आइंड ने सफल मंच संचालन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में झीलिक सरकार, प्रमिला, दीपा, सुधांशु, समीक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएँ उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button