FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बिहार को विशेष पैकेज सौगात नहीं,बल्कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए: लक्ष्मी सिन्हा

बिहार पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार की यात्रा पर थे मोदी की यात्रा को ले सुरक्षा समाज पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि जब-जब बिहार आते हैं तब-तब वो नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा इत्यादि पर बात करने में क्यों शर्माते हैं? भाजपा 10 साल से केंद्र में है तथा 15 साल से बिहार में सत्ता में है फिर भी बिहार के लोगों को पलायन क्यों नहीं रोक पाए? बिहार के युवाओं को रोजगार देने में व महंगाई काम करने में फेल क्यों हुए? आगे श्रीमती सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण को लागू करें। साहब अपने 2014 के चुनाव में कहा था महंगाई कम होगी जनता ने विश्वास कर के आपको अपना जनादेश दिया क्या महंगाई कम हुई? बिहार की जनता इतनी नादान नहीं कि मोदी की बादनियति को नहीं समझे। बिहार के किसान मजदूर बन गए एवं देश के अन्य राज्यों में मजदूरी करके जीवन गुजारने पर विवश है। सेना में अग्निपथ स्कीम लाकर यहां के लाखों नौजवान जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे, उनका भविष्य चौपट कर दिया। मोदी कुछ भी कह लें कोई झांसा दे,लेकिन बिहार उस
अपमान को कभी नहीं भूलेगा, जब उन्होंने बिहार के डीएनए को गाली दी थी।

Related Articles

Back to top button