FeaturedJamshedpurJharkhand

बिष्टुपुर में निशान यात्रा 14 को, संगीतमय खाटू श्याम की कथा 15 से

जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में 15 से 17 दिसम्बर तक तीन दिवसीय संगीतमय श्री खाटू श्याम जी की कथा (शीश के दानी की अमर कहानी) का भव्य आयोजन शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्धारा किया जा रहा हैं। इस धार्मिक कथा के पहले दिन 14 दिसम्बर बुधवार को संध्या 05.30 बजे से बिष्टुपुर सत्यनारायण मंदिर से तुलसी भवन तक भव्य निशान यात्रा निकलेगी, जिसमें कथा व्यास श्याम रत्न खाटू वाले पप्पू शर्मा भी शामिल रहेंगे। खाटू श्याम की कथा 15 से 17 दिसम्बर तक रोजाना शाम 4 बजे से तुलसी भवन में होगी। इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। यह जानकारी संस्थापक अध्यक्ष कविता धूत, अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, सचिव पायल सोंथालिया एवं कोषाध्यक्ष पायल गर्ग ने संयुक्त रूप से दी।

Related Articles

Back to top button