FeaturedJamshedpur

बिस्टुपुर में कालका माता का जन्मोत्सव आज

जमशेदपुर। श्री अमरसर वाली कालका माता का जन्मोत्सव 11 दिसम्बर शनिवार की शाम को राजस्थान भवन बिस्टुपुर में धूमधाम से मनाया जायेगा। कालका माता परिवार जमशेदपुर द्धारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। यह जानकारी संस्था की कविता अग्रवाल, रितु नागेलिया, विनीता नरेड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे से भजन एवं मंगल पाठ होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक प्रेम अग्रवाल, नेहा कौर एवं अनुभव अग्रवाल द्धारा माता के चरणों में मंगलपाठ का वाचन समेत भजनों की प्रस्तुति की जायेगी। माता का भव्य दरबार और अखंड ज्योत आकर्षण का केन्द्र होगा। इसे सफल बनाने में कालका माता परिवार जमशेदपुर के सभी सदस्य लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button