FeaturedJamshedpurJharkhand

पंचायत भवन के लिए आवंटित सरकारी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ गुरूवार को भी लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन धरना

जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत में बनने वाले पंचायत भवन के लिए आवंटित सरकारी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ गुरूवार को भी लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।धरना स्थल पर जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे। सांसद विद्युत वरण महतो के पहुंचते ही धरना स्थल पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय ग्रामीण लोगों ने अपने मांग पत्र सौंपा। सौपे गए मांग पत्र को पढ़ने के पश्चात उन्होंने इस संबंध में जिला उपायुक्त से बात कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए है। उन्होंने इस मांग को जायज बताया। सांसद विद्युत वरण महतो के पहुंचते ही धरना स्थल पर बैठे लोगों का मनोबल बढ़ गया है। वही धरना के नेतृत्वकत्ता मुखिया सीनी सोरेन एवं जमशेदपुर प्रंखड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से धरना स्थल पर आए सांसद विद्युत वरण महतो को धन्यवाद दिए हैं और धरना स्थल पर बैठे सारे लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका आभार भी प्रकट किए हैं।
जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना पर बैठी उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सीनी सोरेन सहित स्थानीय ग्रामीणों को आज ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साहू, आम आदमी पार्टी से गणपति करूवा, कांग्रेस से भरत सिंह, मुखिया जूही बेसरा, बसंती गुप्ता, रंजीत सिंह, सुनील किस्कु, नागी मूमू,पंचायत समिति सदस्य सीनी सोय, संगीता पात्रों, आषीशेन कांडीर, सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सुनीता पात्रो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, राजू पात्रों सहित कई लोग अपना पूर्ण समर्थन दिए है।
धरना स्थल को संबोधित करते हुए मुखिया सिनी सोरेन ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भूख हड़ताल पर बैठने पर विवश हो जाएंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की कुछ अप्रिय घटना घटती है तो इसका जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी होंगे।
धरना स्थल पर बैठे बलराम सरदार, रविंदर सोरेन, चिंतामणि पात्रो, दिलीप मुखर्जी, पिंटू शर्मा सहित सैकड़ों लोगों का काफी योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button