FeaturedJamshedpurJharkhand

बांटो रे बांटो बधाई जम के भंवरा वाली मईया आयी सिंह चढ़ के… साकची में जीण माता के 16वां महोत्सव में हुई भजनों की अमृत वर्षा

जमशेदपुर। शहर की धर्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा जीण माता का भव्य सोलहवां वार्षिक महोत्सव धुमधाम से मनाया गया। मंगलवार को साकची बंगाल क्लब में जयपुर के आमंत्रित कलाकार मनीष गर्ग ने भजनों की अमृत वर्षा कर महोत्सव में उपस्थित सैकड़ों भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल ने भी मंच का सफल संचालन करने के दौरान मैं म्हारी मां का लाडला…., सजा है प्यार दरबार मईया का…., बांटो जी बधाई जीण माता आयी…., समेत माता के कई भजन प्रस्तुत किये। मौके पर बतौर अतिथि विधायक मंगल कालिेदी, जीण माता प्रचार समिति रांची के अध्यक्ष एवं झारखंड प्रंतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं झारखंड प्रंतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया मौजूद थे। अतिथियों को दुपटटा और माता का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यक्रम के दौरान गणमान्य समाजसेवी रांची से आये बजरंग सोमनी, शहर के उमेश साह, अरूण बांकरेवाल, अशोक मोदी, मुकेश मित्तल, कमल अग्रवाल, संदीप मुरारका, सांवर मल अग्रवाल आदि मौजूद थे। सम्मानित कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवं भजन गायक महावीर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दीपक पारिक ने किया। इससे पहले दोपहर में 3.30 बजे से गणेश वंदना के साथ श्री जीण शक्ति मंगल पाठ का आयोजन हुआ जिसमें 751 महिलाएं संयुक्त रूप से शामिल हुई। सभी महिलाएं चुदड़ी ओढ़े हुए राजस्थानी परिधान में थी। मंगल पाठ का वाचन कोलकाता से आये कलाकार कुमार दीपक एवं करिश्मा चावला ने किया। चुनड़ी एवं बधाई उत्सव के दौरान ओढ़ों-ओढ़ो म्हरी माता रानी आज भक्त लाया थारी चुदड़ी…. और बांटो रे बांटो बधाई जम के भंवरा वाली मईया आयी सिंह चढ़ के….. भजन पर महिलाएं नाचने लगी। मंगल पाठ वाचन के दौरान कलाकारों ने कर लो मंगल पाठ ये तो जीने का सहारा हैं….., मइया मइया बोल सुन ले सी…., ओ पालन हारी…, आओ मां आओ मां मेरे घर जल्दी आओ…, चौंसठ मांगनी ताई थारे मंदिर में रूक जाना…, देखो मंगल शुभ घड़ी आई गंगोसिंह के बजे बधाई…. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। मंगल नाठ से पहले ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा में यजमान कुमुद-रमेश अग्रवाल, श्यामलता-अनिल अग्रवाल और ओमपगकाश अग्रवाल सपत्नी शामिल हुए। पुजारी महेश शर्मा ने पूजा करायी। इस धार्मिक महोत्सव में श्री जीण मंगल पाठ, माता का उन से सजा भव्य दरबार, दिव्य अखंड ज्योत, विशाल संकीर्तन एवं छप्पन भोग प्रसाद आकर्षण का केन्द्र बना रहा। स्पर्श डांस ग्रुप कोलकाता के कलाकारों द्धारा भजनों पर नृत्य कर महिलाओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा उन से माता का भव्य दरबार सजाया गाया था। रात में मां जीण की रसोई (भंडारा) लगभग 2000 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। कुल मिलाकर कहा जा सकता हैं कि सभी कलाकारों ने भजनों की रस में भक्तों को डुबोये रखा। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक शंभु खन्ना, अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार रिंगसिया, सचिव सुनील देबुका, संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना, सह सचिव प्रमोद खन्ना, जगदीश खेमका, तुलसी खेमका, मनोज खन्ना, कमल अग्रवाल चिंटु, अनंत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, पवन संघी, महेश चौधरी, बजरंग अग्रवाल, मनीष खन्ना और आशीष चान्ना समेत जीण माता परिवार के सभी सदस्यगण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button