FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बहरागोड़ा चाकुलिया मुख्य सड़क किनारे मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धसने से तीन महिला मजदूर की मौत, चार मजदूर है


बहरागोड़ा प्रखंड माटीहाना पंचायत अंतर्गत कोकमारा गांव के समीप चाकुलिया बहरागोड़ा मुख्य सड़क के किनारे खोड़ी मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से घटनास्थल पर 3 महिला मजदूर की मौत हो गई है और 4 महिला मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायल महिलाओं को ईलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। सभी 4 मजदूर ईलाज चल रही है। बताया जाता है कि सभी महिलाएं भूतिया पंचायत के बनिया कुंदर गांव निवासी है। तत्काल सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना प्रभारी विकास कुमार तथा अंचल पदाधिकारी भोले शंकर महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होने तुरंत जेसीबी मंगवाकर घायलों को तथा मृतको को मिट्टी से बाहर निकाल कर घायलों को 108 की मदद से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार खोड़ी मिट्टी खुदाई कर के बोरे में भर कर घर के लेपन कार्य में प्रयुक्त होने के लिए मजदूर खुदाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस घटना से 3 महिला मजदूर मिट्टी की दबने से घटनास्थल में मृत्यु हो गई तथा 4 महिला मजदूर घायल हो गई।

Related Articles

Back to top button