FeaturedJamshedpurJharkhand

बर्मामाइंस रघुवरनगर और बन्ना गुप्ता के नाम से पथो का साइन बोर्ड हटाने का सरकार के संयुक्त सचिव ने दिया निर्देश

जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने पथों एवं मुहल्लों के नाम के साईन बोर्ड पर से तत्कालीन मुख्यमंत्री, श्री रघुवर दास और वर्तमान मंत्री, बन्ना गुप्ता का नाम हटाने का निर्देश जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को दिया है और कहा है कि नाम हटाकर वे विभाग को शीघ्र सूचित करे। यह आदेश झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव ने दिया है, जिसकी प्रति संलग्न है। विधानसभा में बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में झारखण्ड सरकार ने यह जवाब दिया है। राय ने सरकार से पूछा था कि पूर्वी जमशेदपुर में पहले से पथों और मुहल्लों के नाम के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री का नाम अंकित करते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने उस पट्ट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री का नाम भी लिखा है। इसकी देखा-देखी झारखण्ड सरकार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता ने भी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार के सैकड़ों शिलापट्ट लगवाया है। जिसपर उनका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है।


राय ने सवाल किया कि इस तरह के साईन बोर्ड किसके आदेश से लगाये गये है। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने नगर विकास विभाग को भेजे गये जवाब में बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के तत्कालीन विधायक, जो राज्य के मुख्यमंत्री भी थे, ने अपने नाम का साईन बोर्ड लगाने की अनुशंसा की थी। ये साईन बोर्ड उन्हीं के निर्देश पर लगाये गये है। विशेष पदाधिकारी ने आगे बताया कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता का नाम अंकित करते हुए सैकड़ों की संख्या में जो साईन बोर्ड लगाये गये है, उसे लगाने का आदेश जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने नहीं दिया है, उन्हें पता नहीं है कि ये साईन बोर्ड किसके आदेश से लगाये गये है। इस पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने उन्हें आदेश दिया है कि ऐसे सभी साईन बोर्ड पर से मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक का नाम हटाते हुए वे विभाग को शीघ्र सूचित करे।
राय ने सवाल पूछा था कि सैकड़ों की संख्या में ऐसे साईन बोर्ड जमशेदपुर पूर्वी में लगाये गये है, जिनपर आज भी मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास का नाम ही अंकित है।

Related Articles

Back to top button