JamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक में 30 को रांची राज भवन घेराव और 31 जनवरी को मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर बनी रणनीति

जमशेदपुर। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक कदमा स्थित उलियन समाधी स्थल में समय- 12 वजे से जिला अध्यक्ष सह विधायक श्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में 30/जनवरी रांची राजभवन का घेराव एवं 31जनवरी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का रीगल मैदान, बिष्टुपुर जमशेदपुर में आयोजन को सफल बनाने हेतु चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने 31 जनवरी को रीगल मैदान बिष्टुपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी को दिशा निर्देश दिया गया। पुरानी सिंहभूम जिले से कुल 50 बसें आयेगी जुगसलाई विधानसभा 10 बस बहरागोड़ा विधानसभा से 10 बस पोटका विधानसभा से 10 बस घाटशिला विधानसभा से 10 एवं पुर्वी विधानसभाध्यक्ष एव पश्चिम विधानसभा से 5-5 बस से लोगों को लाने और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया साथ ही साथ 30 जनवरी/ 2024 को रांची राजभवन घेराव करने के लिए जिला सम्पर्क कार्यालय साकची से 100 छोटी बड़ी गाड़ी का जत्था के साथ रांची कुच करेंगे।आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक सविता महतो, विधायक समीर महन्ती, जिला बीस सुत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता मोहन कार्मकर, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, राज्य 15 सुत्री कियान्वयन समिति सदस्य शेख बदरूद्दीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बीर सिह सुरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पुरती, पिन्टु दत्ता, अरूण प्रसाद, कालीपदो गोराई, नन्टु सरकार, अजय रजक, सोनू आग्रवल, उमानाथ झा, मोहम्मद समद, अब्दुल बारी अंसारी, प्रीतम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button