FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा ने साकची पुर्वी, एमजीएम में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो रहे मौजूद

बारीडीह में जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने की भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के साकची पुर्वी एवं जुगसलाई विधानसभा के एमजीएम मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। मंडल स्तरीय कार्यालय खुल जाने से इन क्षेत्रों में चुनाव संबंधी जरूरी निर्देश का प्रसार व कार्य सफलतापूर्वक आसानी से संपादित किये जा सकेंगे। इस दौरान साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा समेत पार्टी के वरीय नेतागण मौजूद रहे। उद्घाटन के पश्चात सांसद बिद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं, कार्यकर्ताओ ने फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून प्रकर्ष पर है। कार्यकर्ताओं के बल पर जमशेदपुर सीट पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।


इस दौरान मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, निर्भय सिंह, खेमलाल चौधरी, राॅकी सिंह, सुखविंदर सिंह, राजा सिंह, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो, ठाकुर दास महतो, बनबिहारी महतो, बिरेन महतो, अमल महतो, कड़ाकर गौड़, चंदन महतो, रामकृष्ण महतो, सुरज साह, प्रणव महतो, भीम दास, खोगेन महतो, सहदेव महतो, राहुल महतो, सरोज सिंह, विकास महतो, हिमांशु महतो, मुनेश्वर गोड़, यशवंत महतो समेत मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद बिद्युत महतो ने बारीडीह क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा आशीर्वाद: जमशेदपुर के सांसद का भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गतविभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर समेत मंडल के तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सांसद बिद्युत महतो ने लोगों के घर-घर जाकर उनसे संवाद किया और आगामी 25 में को ईवीएम क्रमांक संख्या 2 पर बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर की जनता सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने मंडल के कार्यकर्ताओं के संग चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अभियान के क्रम में बिद्युत महतो का कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय बस्तीवासियों की ओर से स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की गई। मौके पर कल्याणी शरण, अनिल सिंह, सुशांत पांडा, राजपति देवी, निर्मल सिंह, कंचन दत्ता, मीरा शर्मा, मीणा सिन्हा, शशिकांत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button