FeaturedJamshedpurJharkhand

अंतराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की छठी ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पू. सिहभूंम इकाई की गोष्ठी संस्थापक आदरणीय नरेश नाज के संज्ञान में रविवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। यह जमशेदपुर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद की छठी मासिक गोष्ठी रही। अध्यक्षता मंच की जिला अध्यक्ष अंकिता सिन्हा ने किया।
हम सबों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का अवसर रहा। महिला काव्य मंच की हमारी मुख्य अतिथि आदरणीया डाक्टर सुरिंदर नीलम कौर उपस्थित थी। इनके शब्दों से क्षणिकाओं से गोष्ठी गौरवपूर्ण सीमा तक पहुंचने में सफल रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध राँची से रेणू झा रेणू , वरिष्ठ कवयित्री राँची से नीलम सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
रीना सिन्हा के बेहतरीन संचालन में कार्यक्रम को नयी ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम में मोना विंध्यवासिनी तिवारी बिन्नी, पूनम शर्मा स्नेहिल, शोभा , काव्य धारा का प्रवाह निरंतर गीत, गज़लों, क्षणिकाओं, मुक्त छंद, दोहे के रूप में पूरे 2 घंटे तक चलता रहा। सभी सदस्यों की सक्रियता उनकी जीवटता और मंच को निरंतर आगे ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दिन ब दिन सच होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button