FeaturedJamshedpur

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा- लता दी का निधन भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति।

जमशेदपुर। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। 92 वर्षीय लता मंगेशकर के जाने से देशभर में शोक का माहौल है। स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए इसे सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि लता दीदी भारत के लिये मां सरस्वती का अमूल्य वरदान थी। दिन पूरे भारत के लिये वेदना का समय है, क्योंकि एक महान गायिका और भारतीय संगीत की अमूल्य निधि ने शांतिपूर्वक दूसरी दुनिया में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने अपने सुरीले गीत-ग़ज़लों के माध्यम से हर उम्र के दिल को गहराई से छुआ और अपना अविस्मरणीय स्थान बनाया। बेहद सरल और शांत स्वभाव की लता दीदी एक प्रखर देश भक्त थीं। उन्होंने भारतवासियों को सदैव ही अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया। गुँजन यादव ने कहा कि लता दी भौतिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कभी ना भूलने वाले गीत और उनका आशीर्वाद हम सबों के साथ सदैव रहेंगे।

Related Articles

Back to top button