FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण

30 अप्रैल को होगा पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सफल बनाने को लेकर भाजपा सभी स्तरों पर पूरी तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के संग आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया। गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर बनाये गए वॉल पेंटिग का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले मन की बात की ये सेंचुरी, राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासियों के प्रयासों को समर्पित है। बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के लाइव प्रसारण की रूपरेखा बनाई जा रही है। पार्टी का यह प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, और सभी को राष्ट्र निर्माण में साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों की जागरूकता व जानकारी हेतु आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया है। गुंजन यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य कई माध्यमों से भाजपा कार्यकर्ता रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जुड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, जमशेदपुर महानगर में ऐतिहासिक रूप से इसके प्रसारण की तैयारी की जा रही है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री सह मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद समेत दिलीप पासवान, संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button