ChaibasaFeatured

प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का महा पर्व करमा पर्व पूरे धूमधाम और विधि-विधान के साथ मनाया गया।

जी कुमार
कांड्रा पंचायत के डोकाकुली स्थित श्री लव किशोर महतो के निवास स्थान में गुरूवार को प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का महा पर्व करमा पर्व पूरे धूमधाम और विधि-विधान के साथ मनाया गया। लव किशोर महतो के निवास में करम डाल गाड़कर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गयी। पूजा-अर्चना के दौरान । आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार को करमा पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने पूजा कर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने करम डाल स्थापित कर विधि – विधान के साथ पूजा अर्चना की। मौके पर करमा धरमा की कथा भी सुनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने करम डाल के समक्ष घूम-घूमकर संगीत की धुन में नृत्य भी किया। समाज सेवी सह भाजपा नेता काम देव महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंडी की संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है। करमा और धरमा दोनों भाईयों की कथा का सार अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मानव काे समाज में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए। जिससे दूसरों का परोपकार हो । इस बिच मुख्यरूप से समाज सेवी सह भाजपा नेता काम देव महतो,भरत महतो,लालटू महतो,,सुभाष महतो, उमा महतो,आशीष महतो,अनीता महतो उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button