FeaturedJamshedpurJharkhand

श्रद्धेय कल्याण सिंह जी निधन पर हिंदू पीठ प्रांगण में श्रद्धांजलि अर्पित

आदरणीय कल्याण जी के याद में हिंदू पीठ के युवा अध्यक्ष प्रकाश दुबे के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित हिंदू पीठ के प्रांगण में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया !!

कल्याण सिंह जी निधन पर हिंदू पीठ प्रांगण में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके लिए मौन धारण किया गया !!

हिंदू पीठ के युवा अध्यक्ष प्रकाश दुबे ने कहा कि विचारधारा के सामने सभी चीजों को न्योछावर करने वाले भाजपा के निधन परके कद्दावर कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह जी का निधन हिंदुत्व के कार्यकर्ताओं के लिए काफी बड़ी क्षति है !!

कार्यक्रम में मुख्य तौर से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं विभिन्न हिंदुत्व संगठन के ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद थे ।।

Related Articles

Back to top button