FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व विधायक तथा झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने 400 से ज्यादा ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण। शीत लहर के ठंढ से ठिठुरते ग्रामीणों को मिली राहत

जमशेदपुर। सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है। इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है। इस जरूरत को देखते हुए पूर्व विधायक तथा झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की ओर से इस बार शीत लहर को देखते हुए लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। जिसमें पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न गांव से आए 400 से ज्यादा बुजुर्ग व ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी। ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।
कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, पटमदा प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, महामंत्र इन्द्रनारायण महतो, उपाध्यक्ष प्रणकृष्ण महतो, मंत्री विमल मंडल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभास माहली, युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन रजक, गोपाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्षमी कुंभकार, सरस्वती माहली,भुसन सिंह, भागवत महतो, धनजंय महतो, सुनील महतो, रथु महतो, सोमेश महतो, भास्कर सिंह, सतप्रीत सिंह समासेवी बिजय सिंह, बिजय सोय, ओमप्रकाश रजक, अकाश श्रीवास्तव और भी अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button