FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग को लेकर घाटशिला के शहरी क्षेत्रों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई

घाटशिला। न्याय यात्रा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम के अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा को झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन प्रखंड कोषाध्यक्ष आम्पा हेम्ब्रम झामुमो नेता सुखलाल हांसदा झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली झामुमो नेता करुणाकर महतो मजदूर नेता कमल दास आदि नेताओं ने संबोधित किया।

न्याय यात्रा के दौरान महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

झामुमो का न्याय यात्रा के दौरान घाटशिला के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मुर्ति पर, मौभांडार कम्पनी गेट के समक्ष स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद मुर्ति पर उत्कलमणी गोपबंधु की मुर्ति पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी एवं विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत समेत कई झामुमो नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

घाटशिला प्रखंड झामुमो का न्याय यात्रा

*झामुमो का न्याय यात्रा कार्यक्रम घाटशिला प्रखंड के घाटशिला पंचायत, गोपालपुर पंचायत मौभांडार पुर्वी पंचायत एवं मौभांडार पश्चिमी पंचायत के क्षेत्र राजस्टेट मैदान में नुक्कड़ सभा कर काफिला पहुंचा राममंदिर चौक पर नुक्कड़ सभा करते हुए सुभाष चौक पहुंचा।

सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

वहीं सुभाष चौक पर नुक्कड़ सभा को नेताओं द्वारा संबोधित करने के बाद काफिला गोपालपुर चौक पर नुक्कड़ सभा किया उसके बाद काफिला मौभांडार चौक पर नुक्कड़ सभा को झामुमो नेताओं ने संबोधित किया।
मौभांडार चौक के बाद काफिला कम्पनी गेट के समक्ष स्थापित भगवान विरसा मुंडा के आदमकद मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
उसके बाद न्याय यात्रा काफिला टुमांगडुंगरी में नुक्कड़ सभा करते हुए भादुडीह में भी नुक्कड़ सभा किया गया ।
इस मौके पर झामुमो नेता दुर्गा चरण मुर्मू जिला सदस्य मास्टर लोबिन सबर राजहंस मिश्रा गणेश टुडू प्रियानाथ बास्के दुलाराम टुडू दशरथ हांसदा सुनील हांसदा जयपाल मुर्मू शतिश सीट मृत्युंजय यादव शुसील मार्डी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button