FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्वी सिंहभूम जिला कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का हुआ विस्तार

युवाओं एवं महिलाओं को संगठन में दी गई प्राथमिकता, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा संगठन को सशक्त बनाने में युवा निभाएंगे अहम भूमिका

जमशेदपुर। सोमवार शाम झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के आवासीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कमेटी के विस्तारीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ कई महिलाओं एवं युवाओं को संगठन में संगठन विस्तार किया गया, शैलेश पांडेय द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपा गया एवं आगामी लोकसभा चुनावों में पूर्वी सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर आज से मैदान में उतर जाने को कहा, उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है, केन्द्र की तानशाह सरकार के खिलाफ मुखर होकर जोरदार आंदोलन जल्द ही संगठन द्वारा प्रदेश भर में किया जाएगा। जिला कमेटी में संगठन सचिव- गीता देवी, मो रजब अली, अदित्यराज सिंह, मोहन दास, सचिव – मो इमतियाज, जुबेर आलम, खुशबू सिंह, सहायक सचिव – मो राजा, इम्तियाज अलि, महेश यादव, राजेश हेमबर्म एवं बिस्टुपूर थाना कमेटी का अध्यक्ष अजय मुखी वही बर्मामांइस का मोहम्मद नूर को बनाया गया है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव राकेश गुप्ता, हर्ष पांडेय, अजित सोनी, नंदलाल सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button