FeaturedJamshedpurJharkhand

पुरेंद्र ने 700 छठव्रतियों में मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी एवं ईट किया वितरण

प्रेम सिंह
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आज वार्ड संख्या- 34 एवं 35 के 700 छठव्रती माताओं- बहनों के बीच मार्ग संख्या- 24 , आदित्यपुर-2 में जन सहयोग द्वारा कूपन के माध्यम से मिट्टी के चूल्हे, चुनरी साड़ी, लौकी एवं ईट इत्यादि का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि फौजी शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि राजद नेता अखिलेश सिंह उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर विकास समिति पिछले 10 वर्षों से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठव्रती माताओं बहनों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करते आ रही हैl उन्होंने कहा कि छठ पूजा 2022 के अवसर पर 2000 छठव्रतियों के बीच 2000 मिट्टी के चूल्हे, 2000 चुनरी साड़ी, 50 क्विंटल आटा, 50 क्विंटल गेहूं ,100 क्विंटल आम की लकड़ी, 20,000 लौकी, चूल्हा बनाने हेतु 2000 ईट के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को वार्ड संख्या- 28 एवं 29 के 500 छठव्रतियों में पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी कुल्लूपटांगा छठ घाट जाने के रास्ते में पथ प्रकाश, छठ घाट पर टावर के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था एवं छठ घाट पर श्रद्धालुओं के सेवार्थ सहायता शिविर लगाएगी, जिसमें आदित्यपुर विकास समिति यथासंभव सहयोग करेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शंकर राय, मनोज कुमार, नागेश्वर यादव, मुरारी मंडल, संजीव कुमार, दिनेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, महेश्वर प्रसाद, विजय सिंह, राम इकबाल प्रजापति, संजय कुमार, भोला, अर्जुन ठाकुर, कुंती देवी, नीलम श्रीवास्तव, सुशीला देवी, अरविंद शर्मा, अजय ढोलकिया पूर्व पार्षद सोना देवी, मिक्की देवी, रीना शर्मा, सरिता शर्मा, विवेक राणा, विशाल राणा, अमन प्रसाद, अविनाश शुक्ला सहित आदित्यपुर विकास समिति के सभी सदस्य लगे हुए थे।

Related Articles

Back to top button