FeaturedJamshedpur

झारखंड की निरंकुश सरकार मंदिरों और जमशेदपुर के जुबली पार्क को आम जनता के लिए अविलंब खोले : विजय तिवारी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड सरकार जो की पूरी तरह से रीढ़ विहीन सरकार है जो की कल्याणकारी योजनाएं को लागू करने में असफल हो रही है वैसी सरकार को सत्ता में बने रहने का बिल्कुल भी नैतिक अधिकार नही है आज तक पूरे राज्य में मंदिरों को आम जनता के लिए नहीं खोला गया और जमशेदपुर के जुबली पार्क को भी पता नही किस दबाव में आज तक भी पूर्ण रूपेण नही खोला गया जबकि हर तरह के दुकान बाजार मॉल होटल रेस्टोरेंट खुल गए हैं तब किस परिस्थिति बस झारखंड सरकार ने मंदिरों और जुबली पार्क को बंद करके रखा है। ये झारखंड ,जमशेदपुर की जनता के साथ घोर अन्याय है भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि अविलंब सभी मंदिरों को आम जनता के दर्शन पूजन के लिए खोला जाए साथ ही जमशेदपुर के जुबली पार्क को भी जमशेदपुर की आम जनता के लिए खोला जाए अन्यथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन हर चौक चौराहों पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button