FeaturedJamshedpurJharkhand

पहली बार लौहनगरी पहुंचे भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेने हेतु शुक्रवार को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर आये भाजपा झारखंड प्रदेश के नवमनोनीत संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने श्रीमद्भागवत गीता, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों से बारी-बारी परिचय प्राप्त कर सम्मान के लिए आभार जताया।
इससे पहले, जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने पर साकची पुराना कोर्ट गोलचक्कर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी व अन्य कार्यकर्ताओं के संग पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, त्रिदेव चट्टराज, मंटू चरण दत्ता, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, मृत्यंजय यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, गणेश मुंडा, काजू शांडिल, गौतम प्रसाद, दिलीप पासवान, संजीत प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button