FeaturedJamshedpur

झारखंड और झारखंडी बड़े भयंकर उबाल पर है खड़े : सालखन मुर्मू

जमशेदपुर। राज्यपाल, झारखंड द्वारा केंद्र को प्रेषित रिपोर्ट से प्रतीत होता है झारखंड और झारखंडी भयंकर उबाल पर खड़े हैं। आदिवासी सेंगेल ( सशक्तिकरण ) अभियान का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में 2 मार्च 2022 को राज्यपाल, झारखंड को मिलकर निम्न 5 समाधानमूलक प्रस्ताव प्रदान करेगा :-

झारखंड की पहचान 5 आदिवासी और 4 मूलवासी भाषाएं हैं। अत: झारखंड में पठन-पाठन, सरकारी कार्य और रोजगार आदि में इन्हें समृद्ध करना प्राथमिकता का मामला है।
भारत के प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड संवैधानिक अधिकार है। इसे अविलंब मान्यता देकर जनगणना- 2021 में शामिल किया जाए।
आदिवासी- मूलवासी को न्यायसंगत आरक्षण प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा पूर्व घोषित 73% के संयुक्त आरक्षण को पुनर्बहाल किया जाए।
सती प्रथा की तरह डायन प्रथा को आदिवासी गांव- समाज से झारखंड और पड़ोसी राज्यों में युद्ध स्तर पर खत्म करना अनिवार्य है। इसके लिए आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को जिम्मेवार बनाना अनिवार्य है।
1932 खतियान आधारित झारखंडी स्थानीयता नीति निर्धारण के मामले पर वायदा करनेवाले सरकारी पक्ष और मांग- आंदोलन करनेवाले अन्य के बीच आपसी रस्साकशी की बजाय मिल बैठकर इसका अविलंब हल निकाला जाए। क्योंकि झारखंडी जन को अब तक 1932 का झुनझुना ही मिला है। फिलहाल तात्कालिक समाधान हेतु सभी सरकारी, गैर सरकारी नौकरियों का 90% भाग ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित कर प्रखंडवार कोटा बनाकर केवल प्रखंड के आवेदकों से भरा जाए।

कार्यक्रम :
30 अप्रैल रांची चलो:
राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त, सर्वाधिक बड़ी आदिवासी भाषा- संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने हेतु 30 अप्रैल रांची चलो।

30 जून दिल्ली चलो:
सरना धर्म कोड की मान्यता हेतु 30 जून दिल्ली चलो।

5 मार्च भोगनाडीह चलो :
महान शहीद सिदो मुर्मू के गांव भोगनाडीह, साहिबगंज जिला, झारखंड में 5 मार्च 2022 को सेंगेल के नेता/ कार्यकर्ता पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शपथ सभा करेंगे।

उपरोक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए झारखंड बंगाल बिहार उड़ीसा आसाम के विभिन्न जिलों में जन जागरण सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
6 मार्च – महेशपुर, पाकुड़ जिला, 7 मार्च- गांधी मैदान, दुमका जिला, 8 मार्च- गोयधा मैदान, टुंडी, धनबाद जिला, 9 मार्च- गोला प्रखंड, रामगढ़ जिला, 10 मार्च- पेटरवार, बोकारो जिला की सभाओं को सालखन मुर्मू, सुमित्रा मुर्मू और अन्य नेतागण संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button