FeaturedJamshedpurJharkhand

पप्पू सरदार ने डीसी और सांसद को सौंपा स्मृति चिन्ह और तिरंगा झंडा

अनोखे अंदाज में चलाया आजादी के अमृत महोत्सव का अभियान

प्रीतपाल सिंह बीजी
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के ब्रांड एम्बेसडर एवं सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार ने शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव मे अपनी भागीदारी निभाते हुए आम लोगों के बीच निःशुल्क तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, तिरंगा टोपी, तिरंगा कलाई बैंड समेत जिला प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच तिरंगा दुपटटा, तिरंगा टेबल स्टैंड आदि का वितरण किया गया। हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज में इसका शुभारंभ जिला मुख्यालय में जिला उपायुक्त विजया जाधव को स्मृति चिन्ह और तिरंगा झंडा भेंट कर किया। मौके पर उपायुक्त ने पप्पू सरदार के इस प्रयास की काफी प्रशंसा की। इस दौरान जिला मुख्यालय में मौजूद सांसद विद्युत वरण महतो को भी पप्पू ने तिरंगा दुपटटा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में भी विशेष पदाधिकारी संजय कंमार समेत अन्य कर्मचारियों के बीच स्मृति चिन्ह और तिरंगा झंडा भेंट किया।

इस अभियान मे निकले पप्पू सरदार देशभक्ति के स्लोगन लिखें कुर्ते को पहन कर स्कूटी मे सवार होकर साकची बड़ा गोलचक्कर एवं जेएनएसी गोलचक्कर, बसंत सिनेमा चौक पहुंचे जहाँ उन्होने स्कूली छात्रों, आम नागरिकों ओर पुलिस जवानों को तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच आदि वितरण किया। इस दौरान पप्पू सरदार ने कहा की यह उनकी एक छोटी सी प्रयास है ताकि जो तिरंगा झंडा नहीं खरीद पाए हैँ। उन्हें तिरंगा झंडा उपलब्ध करवा सकें ओर वे भी हम सबके साथ इस आजादी के अमृत महोत्सव मे तिरंगा झंडा लहराये। शनिवार को मनोहर चाट दुकान में आने वाले सभी ग्राहकों के बीच भी पप्पू ने तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, तिरंगा टोपी, तिरंगा कलाई बैंड आदि का वितरण किया। पप्पू रविवार की सुबह 7 बजे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्धारा निकलने वाली तिरंगा रैली में भी शामिल होगें।

Related Articles

Back to top button