FeaturedJamshedpurJharkhand

न्युवोको के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट ने छठ पूजा में की विशेष व्यवस्था

जमशेदपुर। छठ पूजा के पावन पर्व के मौके पर न्युवोको विस्टास कार्पाेरेशन लिमिटेड के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (जेसीपी) द्धारा बारीडीह के भोजपुर घाट, स्वर्णरेखा घाट सहित कई घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। न्युवोको के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट ने घाटों की सफाई, आस-पास के क्षेत्रों का विकास, चेंजिंग रूम, लाइट की व्यवस्था और छोटा गोबिंदपुर क्षेत्र के 15 पूजा घाटों (गोवर्धन पार्क, कर्पूरी पार्क, पुतुल मैदान, शिव मंदिर, विवेक नगर, टिन टीला, अमलास सिटी, जनता स्कूल, रांची रोड पूजा समिति), जोजोबेरा क्षेत्र में (शिव मंदिर छठ घाट, कृष्णा नगर बस्ती), भोजपुर घाट, बारीगोड़ा बस्ती, विजया गार्डन और मिथिला कॉलोनी के लिए पानी की व्यवस्था करके घाटों को पूजा के लिए तैयार किया गया था। ये सभी व्यवस्थाऐं विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ओर कुसुम पूर्ति समेत अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Back to top button