FeaturedJamshedpur

कांग्रेस के 137 वा दिवस पर कई कांग्रेसी नेता हुए सम्मानित

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वाॅ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एआईसीसी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का झण्डा (चरखा छाप) फहराकर कांग्रेसजनों के साथ सलामी दिया। वरीय कांग्रेस नेताओ ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्र के विकास में योगदान के महत्व को विस्तार पूर्वक रखा।जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने सभी कांग्रेसजनों को शुभकामना दिया।
जिला कांग्रेस के द्वारा कार्यकर्त्ता सम्मान के तहत प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। दूसरी ओर जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय खान का उनका जबरदस्त कार्यकाल को देखते हुए इमामा और टोपी पहना कर स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता रांची होने के कारण उनकी जगह पर मंत्री बन्ना गुप्ता के मुख्य प्रभारी कार्यालय के संजय तिवारी और बबुआ झा प्रखंड कदमा सोनारी के अध्यक्ष को टोपी पहना कर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी, खगेनचन्द्र महतो जुगसलाई प्रभारी, एल बी सिंह उपाध्यक्ष, के के शुक्ला, योगेंद्र सिंह यादव, बिजय यादव, डाॅ परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान कोऑडिनेटर अनुशासन शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रबंधन एवं संचालन संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

सम्मान पत्र प्राप्त करने वाले में मौलाना अंसार खान ,सुबोध सिंह सरदार, आनन्द पाल, सैयद जबीउल्ला, सोमेन मंडल, प्रबध कुमार साहू, शिशिर गोप, रंजीत राम, संजय झा संत, अमरजीत नाथ मिश्रा, रवि कुर्ली, प्रमोद मिश्रा, धानु टुडू, इन्द्र, अखिलेश मिश्रा, दिनेश कुमार, संजय तिवारी, जयप्रकाश शुक्ला उर्फ बबन शुक्ला, ऊषा यादव, अनिल सिंह, राजेश रजक, श्रीमती कल्पना सेन, राज कुमार दास, लखिंदर करूवा, रवि दुबे, शफी अहमद खान,रूहुल जमील अहमद, अरविंद रजक, कान्तु यादव, शिशु गोप, सुबोध पाल, राहुल यादव, पवन बिहारी ओझा, मो इस्तयाक उर्फ टाकू, मो फैयाज, मो नौशाद, शिल्पी चक्रवर्ती, अशोक कुमार सिंह साकची, राज किशोर प्रसाद, पूजा सिंह, राकेश साहू, संजय चौधरी, संजय प्रसाद अधिवक्ता, सुशीला पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, शैलेश पाण्डेय, अमन त्रिपाठी, वसीम खान, मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह (नेताजी), भरत सिंह, अपर्णा गुहा, अंकुश बनर्जी, सुरज मुण्डा, एस डी सिंह, मनोज उपाध्याय, चंदन पाण्डेय
प्रखण्ड अध्यक्षगण में बबुआ झा, ईश्वर सिंह, संजय घोष, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, आशीष ठाकुर, बलराम महतो, फकीर चन्द्र अग्रवाल, समीर दास, विनोद रजक, सनत कुमार भोल , संजय कुमार नायक, थाना क्षेत्रीय अध्यक्षगण में विपिन ठाकुर, नरेश गौरा, दीपक दण्डपात , कैलाश रजक, नवीन मिश्रा, नीरज सिंह तथा गीता सिंह, इंतिखाब वास्ती, गुरूचरन महंती, रंजीत सिंह, सुमित्रा कर्मकार, सविता राय, विश्वजीत पाण्डा, मनोज पाठक, रीता शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button