FeaturedUttar pradesh

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नेहा तिवारी
प्रयागराज। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध व अपराधियो के विरुध्द चलाए गये अभियान के तहत वाछिंत अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष के कडे़ निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 देहात पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त गुलमंजन उर्फ हरीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहरा फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध मे पीडि़ता की माता व्दारा थाना को0देहात मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Related Articles

Back to top button