FeaturedJamshedpurJharkhand

नही रहे 1971 के युद्धवीर हवलदार आर एन स्वाई…सेना एवं गौरव सेनानियों ने दी अंतिम विदाई…


जमशेदपुर। 1971 युद्ध के नायक रहे हवलदार रविंद्र नाथ स्वाई जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर में रहते थे। लम्बी बीमारी के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में बीती रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में केवल एक बेटी और माता जी है। जबकि बेटा का कुछ साल पहले निधन हो गया था। खबर मिलते ही यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी एवं पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर लाने एवं अंतिम सैनिक सम्मान यात्रा में तिरंगा ध्वज के साथ शामिल हुए। वीर के शव वाहन के आगे मानगो एवं सितारामडेरा थाना का पुलिस पीसीआर सैनिक सम्मान यात्रा की अगुवाई की। सोनारी स्थित आर्मी कैंप के प्रतिनिधियों ने अपने कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में रिथ चढ़ाया एवं सलामी दी। जबकि जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में वेटरन सुशील कुमार सिंह एवं वेटरन रमेश प्रसाद शर्मा ने तीनों सेना से सेवानिवृत जांबाज पुर्व सैनिकों की उपस्थिति में रिथ चढ़ाया एवं सलामी दी।

युद्धवीर को तिरंगा ध्वज का सम्मान दिया गया। जिसे अंतिम संस्कार से पूर्व उनकी बेटी को सौंपा गया। इस सैनिक सम्मान यात्रा में कोशिश संस्था के संस्थापक श्री शिवशंकर सिंह के तरफ से मोक्ष वाहन निःशुल्क प्रदान किया गया। इस सम्मान यात्रा में मुख्य रूप से रमेश प्रसाद शर्मा रामजीत प्रसाद मनोज ठाकुर सतनाम सिंह अशोक कुमार श्रीवास्तव कुंदन सिंह विजय कुमार त्रिपाठी विद्यानंद गिरी विजेंद्र सिंह गोविंद राय उपेंद्र प्रसाद सिंह देवेंद्र त्रिपाठी के साथ साथ मानगो नगर वासी शामिल हुवे।

Related Articles

Back to top button