CRIMEDhanbadFeaturedJharkhand

धनबाद बस्ता कोला साइडिंग पर सरे आम हथियार लहराने के मामले दो अपराधियों को धनबाद पुलिस, ने किया गिरफतार

पकड़े गये अपराधियो का पहले से है अपराधिक इतिहास

धनबाद;डीएसपी विधि व्यवस्था द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन बस्ताकोला बी०सी०सी०एल० लोडिंग क्षेत्र में 06 जुलाई को मेनुअल कोल लोडिंग को लेकर संयुक्त मोर्चा मजदुर संघ एवं जनता श्रमिक संघ के बीच जो टकराव एवं झड़प हुई थी। उस मामले का उद्भेदन किया गया। मामले में धनसार पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तारी पत्थरबाजी एवं फायरिंग की घटना के वीडियो के आधार की गई है। जानकारी देते हुए डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद विन्हा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की खोज की जा रही थी। फायरिंग का फोटो एवं विडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक ही पहचान बूधन मंडल एवं दूसरे की पहचान जावेद अख्तर उर्फ रिंकू खान के रूप में की गई है। दोनो का अपराधिक इतिहास रहा है। किनके इशारे पर और क्यों इन्होंने घटना को अंजाम दिया उसकी जांच की जा रही है अभी तक इनके द्वारा किसी का भी नाम नहीं बताया गया है।

Related Articles

Back to top button