FeaturedJamshedpurJharkhand

द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर के छात्राओं का जत्था चढ़ा दलमा पहाड़


जमशेदपुर: द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल के निर्देश पर रविवार को 20 छात्राओं का एक जत्था पर्वतरोही के रूप में दलमा पर्वत पर चढ़ा।

छात्राओं के मार्गदर्शन एवं सुरक्षा के लिए कॉलेज के सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुमार, रौशन कुमार, दीपिका कुमारी और विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव थे।

पर्वतारोहियों छात्राओं ने पारडीह काली मंदिर से दलमा पहाड़ पर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया। दलमा विश्रामगृह के पास विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने वन और वन्य प्राणियों के महत्व के बारे में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दिए।

पर्वतारोहियों ने विश्रामगृह के पास मनोरंजन एवं लजीज खाना का आनंद लिया। इस मौके पर स्वेता सिंह, सुनिधि कुमारी, आस्था कुमारी, अर्चना कुमारी, रिया कुमारी समेत अन्य छात्राएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button