FeaturedJamshedpurJharkhand

दुर्गा पूजा तक के लिए मानगो गांधी मैदान से सब्जी दुकानदारों को हटाने की डीसी से मांग

जमशेदपुर: गांधी मैदान दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा गांधी मैदान, मानगो में 1964 से हो रही है। विगत दो वर्षों में कोरोना काल के समय प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में सब्जी बाजार लगाने दिया गया। कोरोना महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा प्रशासन की दिशा निर्देश के अनुसार सांकेतिक दुर्गा पूजा का आयोजन किया किया गया।इस वर्ष अनुकूल परिस्थिति होने के कारण पूरे भारतवर्ष में सभी त्यौहार धूमधाम से मनाये जा रहे हैं। दुर्गा पूजा भी पूरे देश में धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति द्वारा 31 अगस्त को भूमि पूजन करवाया गया। साथ ही मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी श्री सुरेश यादव को सब्जी बाजार हटाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया, उन्होंने आश्वासन दिया की धूमधाम पूजा की तैयारी कीजिए, जल्द ही सब्जी बाजार यहां से हटा दिया जाएगा l किंतु आज 8 सितंबर तक बाजार नहीं हटा जिससे पंडाल का निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उल्टे बाजार सब्जी बाजार को लेकर कुछ छोटू भैया नेता अपनी नेतागिरी शुरू कर दिए। सब्जी वालों को बहका भड़का रहे हैं l इस प्रकार का कार्य कर वह माता भगवती की पूजा में व्यवधान उत्पन्न करना चाह रहे हैं एवं हिंदू विरोधी कार्य कर रहे हैं।
इसी हेतु कमेटी के सभी पदाधिकारी सब्जी बाजार हटाने हेतु गांधी मैदान से एक-दो दिन में सब्जी बाजार हस्तांतरित करने हेतु उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। शहर के लॉ एंड ऑर्डर पदाधिकारी से मिल कर कमेटी के पदाधिकारियों ने आग्रह किया पंडाल बनाने में देरी हो रही है। सब्जी बाजार मैदान से एक-दो दिन में ही हटाया जाए ताकि पंडाल का पंडाल निर्माण का कार्यक्रम आरंभ हो सके क्योंकि पूजा आरंभ होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। लॉ एंड ऑर्डर पदाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि कल तक बाजार हट जाएगा और आप सभी पंडाल निर्माण करवा शांतिपूर्ण पूजा करें।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष श्री रविंद्र तिवारी, महासचिव शिव प्रकाश शर्मा, दशरथ चौबे, विजय तिवारी, नीलकमल शेखर, ललन शर्मा, सतेंद्र कुमार साव, सौरभ सिंह, राहुल कुमार, जगदीश तिवारी, शंभू त्रिवेदी, अर्जुन शर्मा, बटेश्वर पांडे, निशीनाथ सिन्हा एवं बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button