FeaturedJamshedpurJharkhand

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना के बाद लौटे सैनिक पदाधिकारियों का टाटा नगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

जमशेदपुर । ओ आर ओ पी-2 के विसंगतियों एवं जे सी ओ जवान एवं वीर नारियों के विभिन्न माँगों को लेकर वाइस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी के बैनर तले विगत 12 मार्च को देशव्यापी आंदोलन किया था जिसमें सैकड़ों सैनिक संस्थाओं ने अपने बैनर के साथ हिस्सा लिया। सभी सैनिकों में सेना के अधिकारियों द्वारा किये गए अन्याय के खिलाफ रोष दिखा। सभी संस्थाओं ने मिलकर एक यूनाइटेड फ्रंट का गठन किया जो इस आंदोलन का पूरे देश में नेतृत्व वेटरन वीर बहादुर सिंह करेंगे।झारखण्ड प्रदेश से सुशील कुमार सिंह अविनाश कुमार के नेतृत्व में रमेश प्रसाद शर्मा आर के चौधरी एवं सुरेंद्र नाथ ओझा जो वर्तमान में दिल्ली में ही हैं शामिल थे।आज पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सुशील कुमार सिंह रमेश प्रसाद शर्मा टाटा पहुँचे जबकि आर के चौधरी अपने परिवार को लाने के लिये बोकारो उतर गए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह जिला मंत्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में चालीसों पुर्व सैनिकों ने टाटा नगर स्टेशन पर उनके हक की लड़ाई लड़ने वाले पदाधिकारीयों का जोरदार स्वागत किया। और कहा कि आखिरी अंजाम तक हम सब तन मन धन से नेतृत्व के साथ हैं और इस आंदोलन को आने वाले दिनों में पूरे राज्य के सैनिकों को जोड़ा जाएगा। अगर सरकार आने वाले दिनों में ज्ञापन का कोई जबाब नही देती है तो अगला धरना 6 अगस्त 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के सिंह दिनेश सिंह कुमार रवि देव तिवारी कुन्दन कुमार सिंह ए के श्रीवास्तव आर एन मिश्रा डॉ कमल शुक्ला सत्येंद्र तिवारी अर्जुन ठाकुर अनुज सिंह रितेश सिंह हंसराज सिंह
मिथलेश सिंह अनिल झा महेश चन्द्र प्रसाद संजय स्वर्णकार अजय कुमार सिंह नरेन्द्र कुमार गणेश राव जावेद हुसैन शिव कुमार उपेंदर सिंह राज कुमार कसेरा मुकेश सिंह सतनाम सिंह डी एन महतो जयदीप दास ब्रजकिशोर सिंह नवल किशोर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button