FeaturedJamshedpur

तैलिक साहू महासभा परसुडीह थाना क्षेत्रीय कमेटी का गठन

सेन्हा भाटाचार्य
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कमिटी द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्रीय कमेटी का गठन कर विनोद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही मिंटू गोराई को महामंत्री, मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को सह सचिव, अजय कुमार साव को कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार को सह कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार, शीश कुमार, राजा राम साह, रवि कुमार, पिंटू कुमार को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने मनोनीत सभी लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन परसुडीह थाना क्षेत्र कमेटी के प्रभारी दिलीप गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से हर थाना क्षेत्र में कमेटी का गठन किया जा रहा हैं। जनगणना एवं सदस्यता अभियान भी चालू किया जाएगा। वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रही है कठिनाई पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन किया जायेगा। एक बार जाति प्रमाण पत्र बने और वह पूरे जीवन भर चले इस मांग को लेकर जल्दी ही मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त से मिला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, लीगल एडवाइजर संजय शाह ने भी संबोधित किया। मौके पर परमेश्वर साहू गुरु प्रसाद साहू कमल किशोर साव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button