FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक आयोजित, संगठनात्मक मुद्दों एवं 2024 चुनावों की तैयारियों में जुटने का हुआ आह्वान, संगठन का वर्ष 2023 का एक्शन प्लान हुआ तैयार

2024 में मजदूर ही कराएंगे सत्ता वापसी : शैलेश पांडेय

इजाज अहमद
झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के 2023 के एक्शन प्लान तैयार किया गया एवं प्रदेश के 14 लोकसभा सीटों पर मजदूर वर्ग पर पकड़ मजबूत करने का निर्णय लिया गया, साथ ही 2024 चुनावों पर भी गंभीर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा मजदूर वर्ग ही आगामी 2024 चुनावों में कांग्रेस की सत्ता वापसी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग आज केन्द्र सरकार द्वारा सबसे ज्यादा शोषित- पिडित एवं ठगे से महसूस कर रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा बेलगाम महंगाई, मजदूर विरोधी श्रम कानूनों से मजदूर अपने सब्र का बांध खो रहे हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजदूर वर्ग को प्रदेश भर में जोड़ने एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु आवाज बुलंद करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष उदयकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संकल्पित होकर अपने अपने क्षेत्रों के मजदूरों की परेशानियों को समझने एवं निराकरण करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उदयकांत शर्मा, प्रदेश सचिव राजा सिंह राजपूत, कार्यालय प्रभारी आशुतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, प्रदेश संगठन सचिव सुल्तान अहमद, अनिता कुमारी, पूजा डे, कौशल कुमार, अंजन राय, दुर्गा राम बैठा, अजित लौहार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button