ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर के आयुष कुमार को मिला इंडियन यूथ आईकॉन अवॉर्ड

इससे पहले भी अच्छे कार्यों के लिए मिल चुका है राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड

जमशेदपुर: आगरा में जेबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के द्वारा इंडियन यूथ आईकॉन अवार्ड समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें जमशेदपुर बारीडीह निवासी आयुष कुमार को इंडियन यूथ आईकॉन 2022 का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है प्रत्येक वर्ष नए युवाओं को अलग-अलग राज्यों से चयन किया जाता है और इस अवार्ड समारोह में युवाओं द्वारा किए गए समाज के प्रति अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिसमें झारखंड से आयुष कुमार को चयनित कर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड समारोह नीति आयोग भारत सरकार व एमएसएमई से पंजीकृत है।

आयुष को इससे पहले राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। आयुष बताते हैं कि इस सम्मान से उनके परिवार वाले काफी खुश हैं अपने कॉलेज के आसपास से यह काम शुरू किया था। और गांव में जाकर कुछ दिन सर्वे कर छोटे बच्चे जो गरीबी के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं उन्हें मुफ्त में पढ़ाना चालू किया। क्योंकि गरीब बच्चे शिक्षित हो सके और आगे भी ऐसे ही बच्चों की मदद कर समाज सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button