FeaturedJamshedpurJharkhand

तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी की माता मालती तिवारी पंचतत्व में विलीन

जमशेदपुर। तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी की माता मालती देवी पंचतत्व में विलीन हो गई। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था, जहां उनका शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मानगो स्वर्णरेखा घाट किया गया, जहां उनके पति श्री हरिनारायण तिवारी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में शहर के आम लोग से लेकर खाश लोग शामिल हुए। मालती devi ka जन्म 01/02/1954 को और
देहान्त :- 27/05/2023 को हो गया।
मालती देवी का परिचय
पढ़ाई :- MA ( हिन्दी ), MA ( इतिहास), टाटा स्टील में सहायक शिक्षिका रही। केएमपीएम बालीचेला, बारीडीह हाई स्कूल में पढ़ाया।
अभिसारिका, हिन्दी परिषद के नाटकों में बढ़चढ़ कर भाग लिया।अपने पीछे पति श्री हरिनारायण तिवारी, पुत्र द्वय अशोक तिवारी, प्रसेनजित तिवारी एवं पुत्री रजनी पाण्डेय सहित 6 पोतों एवं 2 नतिनियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई।
अंतिम यात्रा में पूर्व जमशेदपुर के विधायक श्री सरयू राय, आरएसएस
के अभय सामन्त, इंदर अग्रवाल, रविन्द्र, मृत्युंजय, सुनील, जनमोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रांत मंत्री राजीव चौधरी, भाजपा से संजीव कुमार, संजीव सिंह, मनोज सिंह, सोनू, डॉ राजीव कुमार सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाजपा के स्वदेशी के भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहित दर्जनों संघटनो के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने भाग लिया एवं अपनी श्रद्धांजलि प्रगट की।
पुत्र::- प्रसेनजित तिवारी ( संजय ), मानद महासचिव , तुलसी भवन, सचिव, सेवा भारती, जमशेदपुर विभाग।

Related Articles

Back to top button