FeaturedJamshedpurJharkhand

तुरामडीह के टावर ग्राउंड में तीन दिवसीय जोहार नाइट 24 मार्च से

झारखंड, बंगाल, ओड़िशा के सांस्कृतिक दल लेंगे हिस्सा

जमशेदपुर। तुरामडीह टावर ग्राउंड में जोहार ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय मागे पर्व 24 मार्च से 26 मार्च तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। शुक्रवार 24 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शनिवार 25 मार्च को जोहार नाइट का आयोजन होगा। इसमें इंडिया गोट टैलेंट की सेकेंड रनरअप टीम बॉम्ब फायर क्रू लाइव परफॉमेंस देगी।
रविवार 26 मार्च को खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश बाबू मंच की शोभा बढायेंगे। इस संबंध में गुरूवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पिंटू चाकिया ने कहा कि इस वर्ष मागे पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। टावर ग्राउंड में पिछले आठ वर्षों से जोहार नाइट का आयोजन होता आ रहा है। अध्यक्ष ने कहा है कमेटी की ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि सभी को इस आयोजन से आनन्द और सांस्कृतिक ऊर्जा मिले। प्रेस वार्ता में पिंटू चकिया, सुरा बिरूली अजीत गुइयाँ (दिवरी) सुराय गुइयाँ (पूर्व प्रधान) कान्हू मुर्मु (मुखिया) दिग्गी, निरद् सरदार (पूर्व मुखिया) लिशा गुइयाँ,राजुराज बिरुली (कलाकार), मंगल केराई आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button