FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बाराद्वारी ओल्ड एज होम में केक काटकर गुरु जी का जन्मदिन मनाया गया और महिलाओं को शॉल भेंट किया गया

जमशेदपुर। संध्या 6:00 बजे झारखंड राज्य के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 79वां जन्मदिवस के उपलक्ष्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम के द्वारा साकची स्थित बाराद्वारी आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम में केक काट कर खुशियां मनाई गई। ओल्ड एज होम में सभी बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी को नास्ता कराकर धूमधाम से खुशी मनाया एंव गुरु जी के लम्बे आयु के लिए कामना किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल, वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरेन, युगल किशोर मुखी, ईन्दजीत घोष, विनोद डे, अरुण सिंह राजा, अजय रजक फैयाज अहमद उमानाथ झा, मोहम्मद समद अंसारी अब्दुल बारी परवेज भाई उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button