FeaturedJamshedpurJharkhand

टिस्को मजदूर यूनियन, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप 50 साल पूरा होने पर मजदूरों में उपहार बटा

जमशेदपुर। टिस्को मजदूर यूनियन, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप 50 साल पुरानी युनियन हो गई है। इस उपलक्ष में टिस्को मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी समिति में निर्णय लिया गया कि सफलतापूर्वक 50 साल पूरा होने के उपलक्ष में अपने जेनरल मेंबरों को उपहार स्वरूप कुछ देना चाहिए। इस उपलक्ष में टिस्को मजदूर यूनियन के कार्यकारिणी समिति ने एक चांदी का सिक्का एवं एक ट्रॉली बैग देने का निर्णय लिया ।

शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं कार्यकारिणी के सभी ऑफिस बेयर्र्स एवं कार्यकारिणी समिति के मेंबरों ने विधिवत रूप से अपने जेनरल मेंबरों को गिफ्ट स्वरूप ट्रॉली बैग वितरित किया। इस उपलक्ष में यह पाया गया कि आम मजदूरों में खुशी की लहर है क्योंकि उपहार ऐसे समय में हुआ कि एk दिन के बाद दीपावली का महोत्सव भी है यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button