FeaturedJamshedpurJharkhand

चंद्रयान 3 की सफलता पर हर भारतीय को गर्व :राजेश शुक्ल वैज्ञानिकों का आभार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई

जमशेदपुर । झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर किया है और इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया है और उनका आभार जताया है।

श्री शुक्ल ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि अब अंतरिक्ष विज्ञान पर भी भारत गौरवान्वित हुआ है।

श्री शुक्ल ने कहा कि भारत का तिरंगा अब चंद्रयान पर फहराना इस देश के एक एक नागरिक को गर्व का क्षण देता है। भारत अब सचमुच विश्व गुरु बन गया है और अब भारत वैश्विक एजेंडा तय करने वाला राष्ट्र बन चुका है।

उन्होंने वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम की भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। भारत के लोंग आज स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के बाद चंद्रयान 3 दिवस भी मना रहे है। आज भारत माता गौरवान्वित है।

Related Articles

Back to top button