FeaturedJamshedpurJharkhand

महाबीर मुर्मू ने जमुआ गाव में आग से जलकर राख हुए घर के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया

जमशेदपुर। धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा पंचायत के अंतर्गत जमुआ गांव में विगत 17/4/23 को सुरु मुंडा का घर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग से जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसकी सूचना झामुमो नेता सुबोध मुर्मू के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू को दिया गया। तत्काल मामले का संज्ञान में लेकर महावीर मुर्मू पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और तत्काल तिरपाल बर्तन जिस में डेकची कढ़ाई थाली ग्लास कड़चुल एवम सुखा राशन में चावल दाल आलू प्याज एवम प्रकार का तेल मसाला दिया गया। एवं सरकारी मुआवजा दिलाने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को बोला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे सुबोध मुर्मू वार्ड मेंबर, पांचू नमाता, सुकदा टुडू, सजल मुंडा, सरला मुंडा, शिवा मुंडा, मनोज तांती, प्रतीक दिनकर, करन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button